Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में मूकबधिर युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मूकबधिर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना क्षेत्र के तिवारीपुर स्थित श्री राधे कृष्ण मुन्नी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के मेन गेट के पास की है। यहां नीम के पेड़ पर गमछे के सहारे 30 वर्षीय युवक ने शव फंदे से लटका मिला है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर शिनाख्त करवाई।
इसमें युवक की शिनाख्त महोली ग्राम निवासी रामबाबू पासवान के मंझिले बेटे गूंगा उर्फ अंशु के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। घर पर दो भाई आशू व अंकुर और बहन छोटी है। मृतक मूकबधिर था और मेहनत-मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।