फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: पारा 41 पार…अधिकतम तापमान का 10 साल बाद बना रिकॉर्ड, विभाग का अलर्ट- अभी और बढ़ेगी गर्मी

Tue, 22 Apr 2025 11:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: सीएसए के मौसम विभाग ने 25 अप्रैल तक तपिश और बढ़ने और लू चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि इस समय आसमान साफ है। इसके साथ ही उत्तर पश्चिमी गर्म हवाएं आ रही हैं।
तापमान
अधिकतम- 41.6 डिग्री सेल्सियस।
न्यूनतम- 24 डिग्री सेल्सियस।
विज्ञापन
Kanpur Weather Update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kanpur Temperature Today: कानपुर में अधिकतम तापमान ने सोमवार को 10 साल बाद रिकॉर्ड बनाया है। सीएसए की मौसम वेधशाला में 21 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके पहले वर्ष 2015 में 21 अप्रैल को भी 41.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

वहीं, एयरफोर्स मौसम केंद्र में लगातार दूसरे दिन 42.4 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राजस्थान के थार मरुस्थल से होकर आने वाली गर्म हवाएं धीरे-धीरे तपिश और बढ़ाएंगी। इस दौरान अगर बंगाल की खाड़ी की तरफ से हवाएं अधिक नमी लेकर आईं तो माहौल में उमस बढ़ जाएगी।

Kanpur Weather Update - फोटो : amar ujala
तपिश ने लोगों को बेहाल किया
गर्म हवाओं के कानपुर परिक्षेत्र में आते ही पारे ने उछाल मारनी शुरू कर दी है। 48 घंटे के अंदर दिन का अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री बढ़ गया। 24 घंटे में तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी आई है। दिन में बढ़ी तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया है। हवा चली भी, तो लू जैसे गर्म थपेड़े लगे।

Kanpur Weather Update - फोटो : amar ujala
तपिश और बढ़ने और लू चलने का अलर्ट
सीएसए के मौसम विभाग ने 25 अप्रैल तक तपिश और बढ़ने और लू चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि इस समय आसमान साफ है। इसके साथ ही उत्तर पश्चिमी गर्म हवाएं आ रही हैं। राजस्थान से गर्म हवाएं आती हैं।

Kanpur Weather Update - फोटो : amar ujala
औसत से 3.9 डिग्री अधिक चल रहा है तापमान
अभी तापमान और बढ़ने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि अप्रैल के महीने का सामान्य औसत तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस है। लेकिन इस वक्त तापमान सामान्य औसत से 3.9 डिग्री अधिक चल रहा है। सीएसए की मौसम वेधशाला में अभी तक अप्रैल के महीने में अधिकतम तापमान 20 अप्रैल वर्ष 2022 में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Kanpur Weather Update - फोटो : amar ujala
अभी बना हुआ है पश्चिमी विक्षोभ
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पहाड़ों पर अभी पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इससे हल्की नमी आती रहेगी। इसी तरह थोड़ी नमी बंगाल की खाड़ी से भी आएगी और तापमान बढ़ेगा। इससे तपिश के साथ उमस भी बनी रहेगी। जितना तापमान होगा, उससे अधिक गर्मी लोगों को महसूस होगी।

Kanpur Weather Update - फोटो : amar ujala
यह ध्यान रखें
  • एसी या कूलर पर वाले ठंडे कमरे से एकदम से बाहर गर्मी में न निकलें।
  • दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक बिना जरूरत बाहर न निकलें।
  • हृदय, लिवर और गुर्दा रोगी धूप में निकलने में एहतियात बरतें।
  • खूब पानी पिएं, शरीर में पानी की कमी न होने दें।
  • धूप में बाहर निकलना हो तो पानी की बोतल साथ लिए रहें।
  • लस्सी, शिकंजी, नीबू पानी का सेवन करें।
  • गरिष्ठ, मिर्च-मसाले भोजन का कम सेवन करें।

Kanpur Weather Update - फोटो : amar ujala
पारा चढ़ा तो गर्मी लगने के रोगी बढ़े
अधिकतम तापमान के बढ़ते ही गर्मी लगने (हीट एग्जॉर्शन) के रोगी हैलट की ओपीडी में आने लगे हैं। गर्मी लगने की वजह से रोगियों को तेज बुखार, उल्टी-दस्त आ रहा है। इसके साथ ही रोगी कमजोरी लगने, चक्कर और सुस्ती के लक्षण बता रहे हैं। मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि ओपीडी में ढाई सौ रोगी आए। ज्यादातर रोगी लूज मोशन, उल्टी दस्त, पेट में दर्द, बुखार के रहे हैं। उन्होंने बताया कि तापमान बढ़ने के साथ गर्मी वाली बीमारियों के रोगी आने लगे हैं।
विज्ञापन

Kanpur Weather Update - फोटो : amar ujala
अन्य जिलों का तापमान
बांदाः  41.4 डिग्री सेल्सियस
इटावाः 36.7 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुरः 36.7 डिग्री सेल्सियस
हमीरपुरः 43.2 डिग्री सेल्सियस
हरदोईः 39.5 डिग्री सेल्सियस
झांसीः 43.1 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराजः 44.3 डिग्री सेल्सियस
(रिपोर्ट आईएमडी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें