फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दादानगर और जयपुरिया पुल पर जुलाई से भरें फर्राटा, निर्माण अंतिम चरण में…लाखों लोगों को मिलेगी राहत

Mon, 26 May 2025 12:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जयपुरिया रेलवे क्रॉसिंग पुल और दादानगर समानांतर पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। दोनों पुलों से जुलाई में वाहनों का आवागमन शुरू हो सकता है। 
विज्ञापन
जयपुरिया क्रासिंग पुल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शहरवासी दादानगर समानांतर और जयपुरिया रेलवे क्रॉसिंग पुल पर जुलाई के तीसरे हफ्ते से फर्राटा भर सकेंगे। दो-दो लेन के दोनों पुलों का निर्माण अंतिम चरण में है। इससे रोजाना डेढ़ से दो लाख लोगों को जयपुरिया और दादानगर में झांसी रेलवे लाइन में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। सेतु निगम ने जयपुरिया रेलवे क्रॉसिंग पर जनवरी 2022 में पुल का निर्माण शुरू किया था।

विज्ञापन

यहां 60 करोड़ की लागत से 922 मीटर लंबा और साढ़े सात मीटर चौड़ा पुल बनवाया जा रहा है। निर्माण कार्य तीन साल में पूरा होना था, लेकिन अभी करीब 96 फीसदी कार्य हो सका है। अधिकारियों के अनुसार, शुरुआत में केस्को को निर्माण स्थल से विद्युत केबल और पोल हटवाने के लिए करीब 55 लाख रुपये दिए गए थे, लेकिन केस्को ने कार्य कराने में आठ महीने लगा दिए।

दादानगर समानांतर पुल - फोटो : amar ujala
जर्क कम करने के लिए रबड़ शीट भी नहीं लगाई
इससे निर्माण में विलंब हुआ। बाद में शासन ने निर्माण कार्य अवधि बढ़ाकर जून 2025 कर दी थी। अमर उजाला ने शनिवार को पड़ताल की तो पता चला कि पुल के सभी पिलर, स्लैब बन गए हैं। पनचक्की चौराहा और जयपुरिया स्कूल रेलवे क्रॉसिंग की ओर रैंप के लिए बनी रिटेनिंग वॉल के बीच में मिट्टी भरकर समतलीकरण कर दिया गया है। अभी तारकोल मिक्स गिट्टी की पर्त नहीं बिछाई गई है। पुल के एक्सपेंशन ज्वाइंट के बीच में जर्क कम करने के लिए रबड़ शीट भी नहीं लगाई गई है।

दादानगर समानांतर पुल - फोटो : amar ujala
पुल का 95 प्रतिशत हो चुका है निर्माण
यहां पर भी तारकोल मिक्स गिट्टी की पर्त नहीं बिछी है और न ही स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। इसी तरह, सेतु निगम ने दादानगर पुल के समानांतर पुल का निर्माण जनवरी 2023 में शुरू कराया था। 54 करोड़ रुपये से 726 मीटर लंबा और साढ़े सात मीटर चौड़ा यह पुल बनवाया जा रहा है। पड़ताल करने पर पता चला कि इस पुल का 95 प्रतिशत निर्माण हो चुका है। इसमें रैंप, तारकोल मिक्स गिट्टी की पर्त, सर्विस रोड, स्ट्रीट लाइट आदि कार्य होना बाकी हैं।
विज्ञापन

पुल - फोटो : amar ujala
जयपुरिया रेलवे क्रॉसिंग पुल और दादानगर समानांतर पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। दोनों पुलों से जुलाई में वाहनों का आवागमन शुरू हो सकता है।  -विजय कुमार सेन, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें