नौतपा को लेकर पुरानी कहावत है कि तपिश इतनी सख्त होती है कि चील गर्मी के मारे अपने अंडे छोड़ देती है। लेकिन, इस बार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की हवाओं और वक्त से पहले चल रहे मानसून ने माहौल बदल दिया है, लेकिन उमस ने तेजी पकड़ ली है।
अरब सागर और भूमध्य सागर से उठने वाली हवाओं से आने वाली नमी से गर्मी के बीच उमस लगातार बढ़ती जाएगी। मौसम विभाग का मानना है कि इस बीच बारिश का सिलसिला भी चलेगा लेकिन उमस में ज्यादा कमी नहीं होगा।
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
पांच दिनों तक रहेगी बादलों की आवाजाही
नौतपा के पहले दिन रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 40.2 से 3.1 डिग्री कम रहा। दिन में बादलों की वजह से धूप का असर ज्यादा नहीं रहा लेकिन उमस से लोग बेहाल दिखे। सीएसए के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले पांच दिनों तक बादलों की आवाजाही रहेगी।
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
आंधी और ओले पड़ने की संभावना
इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलेंगी। 30 और 31 मई को बारिश तेज होने की संभावना है। नमी की वजह से आंधी और ओले पड़ने की संभावना भी है। माहौल में सुबह की नमी 68 प्रतिशत रही। दोपहर को नमी का प्रतिशत 42 हो गया।
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
एक-दो डिग्री का ही उतार-चढ़ाव रहेगा
नौतपा तक मौसम ऐसा ही रहेगा। दिन में अधिक तपिश होने का अनुमान नहीं है। एक-दो डिग्री का ही उतार-चढ़ाव रहेगा। बताया कि मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे प्री मानसूनी माहौल बना रहेगा। शनिवार को मानसून केरल पहुंच गया। यह समय से आठ दिन पहले पहुंचा है। महानगर में मानसून की दस्तक 20 जून के आसपास होने की बात कही जा रही है।