खेतों पर तो जल भराव अधिक हो गया है, लेकिन अब खरीफ की फसल बोने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। समय से हुई बारिश ने किसानों को राहत पहुंचाई है। एक ओर जहां बारिश ने किसानों को राहत पहुंचाई, तो वही कई जगह जल भराव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। प्रयागराज नेशनल हाईवे पर नालों की सफाई न होने की वजह से जगह-जगह जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
नरवल में तेज बारिश के बाद भरा पानी
- फोटो : amar ujala
बारिश में कहीं भी कोई हानि नहीं हुई
कई घंटे लगातार हुई बारिश को देखते हुए राजस्व विभाग ने भी अपनी तैयारी को पूर्ण कर लिया है और क्षेत्र का जायजा लेने के लिए भी टीमों को लगाया गया है। उपजिलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि मानसूनी बारिश को देखते हुए राजस्व विभाग ने अपनी तैयारियों को पूर्ण कर लिया है, कटरी क्षेत्र में निरीक्षण किया जाएगा। नरवल तहसील क्षेत्र में बारिश में कहीं भी कोई हानि नहीं हुई है। सभी प्रकार की स्थितियों से निपटने के लिए राजस्व विभाग तैयार है।