फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: दिन में धूप और रात में कोहरा, फिलहाल बारिश के आसार नहीं, ये है विभाग का पूर्वानुमान

Fri, 06 Feb 2026 11:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: कानपुर में अरब सागर की हवाओं के रुख बदलने से अगले पांच दिनों तक बारिश नहीं होगी और दिन में तेज धूप खिलेगी। मौसम विज्ञानी डॉ. सुनील पांडेय के अनुसार, रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी और कोहरा हल्का पड़ सकता है।
  • अधिकतम- 22.3 डिग्री सेल्सियस।
  • न्यूनतम- 9.9 डिग्री सेल्सियस।
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अरब सागर और पश्चिम बंगाल की हवाएं भूमध्य रेखा की तरफ जाने से नमी आने की निरंतरता बाधित हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि इससे पांच दिनों तक आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में धूप निकलने पर ठंड से राहत रहेगी। सूर्यास्त के बाद माहौल में गलन बढ़ेगी। रात को हल्का कोहरा रह सकता है।

विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को भी कानपुर परिक्षेत्र में सुबह तेज धूप निकलने की संभावना है। उतर पश्चिमी सर्द हवाओं की गति बढ़ सकती है। इससे शाम के बाद सुबह तक गलन भी महसूस हो सकती है। सुबह और रात में कहीं कहीं कोहरा पड़ सकता है।

विज्ञापन

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
48 घंटे तक यही स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान
उन्होंने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है , लेकिन अभी यह ईरान के आसपास है। इसके हिमालयी क्षेत्र में पहुंचने के बाद मौसमी गतिविधियों में बदलाव आएगा। इसके अलावा तापमान धीमे-धीमे नीचे आ सकता है। 48 घंटे तक यही स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान है। 48 घंटों में रात का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री नीचे आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें