फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हैलट का आईसीयू होगा ऑनलाइन, डॉक्टर कहीं से भी देख सकेंगे रोगी की स्थिति, जानें क्या होगा बदलाव?

Fri, 06 Feb 2026 10:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हैलट अस्पताल के आईसीयू और जांच रिपोर्टिंग सिस्टम को ऑनलाइन किया जा रहा है, जिससे डॉक्टर और मरीज दोनों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ और तेज हो सकेंगी।
विज्ञापन
हैलट हॉस्पिट कानपुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में हैलट अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) ऑनलाइन रहेगी। इससे डॉक्टर कहीं से भी रोगी की स्थिति संबंधी पैरामीटर चेक कर सकेंगे। साथ ही पैथोलॉजी और रेडियो डायग्नोस्टिक्स की रिपोर्ट भी रोगी फोन से ऑनलाइन देख पाएंगे।

विज्ञापन

गुरुवार को इस संबंध में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अमित घोष ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के साथ हुई जूम मीटिंग में दिशा-निर्देश दिए। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि ने बताया कि मीटिंग में ई-हॉस्पिटल सिस्टम को पूरी तरह चालू करने के लिए कहा गया।

विज्ञापन

दो नेशनल कॉन्फ्रेंस में शिरकत कर सकते हैं डॉक्टर
इसमें कहा गया कि रोगी के परचे बनाने, रोगियों को जांचों की रिपोर्ट भेजने आदि व्यवस्था ऑनलाइन रहे। कहा गया कि डॉक्टर साल में दो नेशनल कॉन्फ्रेंस में शिरकत कर सकते हैं। दो साल में एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में जा सकते हैं। कॉन्फ्रेंस में जाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया ऑनलाइन करने के एसीएस ने निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें