23 दिनों का औसत न्यूनतम तापमान पिछले 25 सालों में सबसे कम
सीएसए के ही तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि उत्तर पश्चिमी हवाओं में तेजी आने पर तापमान और नीचे आएगा। धूप के कारण अधिकतम तापमान बढ़ता है, लेकिन दिन ढलते ही गलन बढ़ जाती है। इस बार लगातार 12 दिन तक न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से कम रहा है। सीएसए के मौसम विभाग में उपलब्ध औसत तापमान के आंकड़ों के अनुसार इस दिसंबर के 23 दिनों का औसत न्यूनतम तापमान पिछले 25 सालों में सबसे कम है।
दिसंबर में बारिश के ट्रेंड में बदलाव
अजय मिश्रा के मुताबिक वर्ष 2013 से दिसंबर में बारिश के ट्रेंड में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके बाद से दिसंबर में एक-एक साल छोड़कर बारिश हो रही है। इस महीने अभी एक पश्चिमी विक्षोभ और आना है। अगर इससे नमी बढ़ती है और बादल आते हैं तो बारिश हो सकती है। सुबह उत्तर-पश्चिमी हवाओं के तेज चलने की वजह से धुंध कम हो गई। सोमवार को दृश्यता दो किलोमीटर (सामान्य) की तुलना में 1200 मीटर रही। रविवार को यह 130 मीटर रह गई थी।
इस वर्षों में दिसंबर में हुई बारिश
- वर्ष 2014, 2015, 2017, 2019, 2021, 2023