फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather: सुबह हुई बारिश…ठंड बढ़ी, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात का असर, 31 को भी फुहारों की संभावना

Thu, 30 Oct 2025 10:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: कानपुर में बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात के कारण गुरुवार को बारिश हुई है, जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, 31 अक्टूबर तक हल्की बारिश जारी रहने और तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
कानपुर में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात से गुरुवार को फिर शहर और आसपास के जिलों में बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह से ही घने बादल आ गए। ऐसे में हवा चलने से ठंड भी बढ़ेगी। इस तरह का मौसम 31 अक्तूबर तक रह सकता है। इस बीच बुधवार को दिन हल्के बादलों के बीच धूप निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर में झमाझम बारिश - फोटो : amar ujala
इससे दिन का पारा चार डिग्री बढ़कर 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार 30 और 31 अक्तूबर को हल्की बारिश होने की पूरी संभावना है। इसका असर बुंदेलखंड क्षेत्र, कानपुर मंडल के जिलों और कानपुर देहात में भी पड़ेगा। तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें