कानपुर में टाइफून डॉल्फिन कमजोर पड़ गया है लेकिन कानपुर परिक्षेत्र समेत 15 जिलों की नमी पी गया। माहौल में नमी कम होने से पूरे प्रदेश में मानसून की सक्रियता घट गई। इससे बारिश थमी है और उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि जैसे ही टाइफून खत्म होगा, बंगाल की खाड़ी में 16 अगस्त से दोबारा कम दबाव का क्षेत्र बनने लगेगा और सामान्य बारिश का दौर शुरू हो सकेगा।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। मानसूनी हवाएं पूरी तरह सुस्त हो गईं। उन्होंने बताया कि टाइफून के असर से बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी रुक गई, जिससे बादलों की आवाजाही कम हो गई है।