फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: पारा @22.4...रात में भी बढ़ी गर्मी, कड़ी धूप के साथ बढ़ेगा दिन-रात का तापमान

Sat, 30 Mar 2024 10:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार, एक मार्च से 24 घंटे के लिए मौसम में बदलाव की संभावना है। कहीं पर बूंदाबांदी और गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती है। यह स्थिति महानगर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी रहेगी।
विज्ञापन
भीषण गर्मी और धूप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दिन और रात का तापमान तेजी से ऊपर बढ़ रहा है। रात का पारा सामान्य से चार डिग्री और दिन का तीन डिग्री से ऊपर चल रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक इसी तरह कड़ी धूप के साथ दिन और रात दोनों का तापमान बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन

इस बीच हवा में अधिकतम नमी 75 और न्यूनतम 41 प्रतिशत रही। हवा की रफ्तार 5.1 किमी प्रति घंटा रही। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार, एक मार्च से 24 घंटे के लिए मौसम में बदलाव की संभावना है। कहीं पर बूंदाबांदी और गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती है। यह स्थिति महानगर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें