फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather: उमस और गर्मी के बीच राहत की फुहारें; आज बूंदाबांदी के आसार, 15 अप्रैल तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Sat, 04 Apr 2026 09:12 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। यह मौसमी उतार-चढ़ाव न केवल किसानों के लिए बल्कि आम जनजीवन के लिए भी परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शनिवार को बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दोपहर के बाद बादलों के आने से बूंदाबांदी हो सकती है जिससे शाम को मौसम सुहावना हो सकता है। यह स्थिति 15 अप्रैल तक बने रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

हवाओं की गति एक किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शनिवार को पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह तेज धूप के कारण लो प्रेशर क्षेत्र बनता है, जिससे नम हवाएं तेजी से उस ओर आकर्षित होती हैं और बादल बनकर बूंदाबांदी शुरू हो जाती है।

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
बिजली गिरने और ओलावृष्टि की बढ़ जाती है आशंका
फारस की खाड़ी, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण भूमध्य सागर और कैस्पियन सागर से नमी आती है। जब विभिन्न स्रोतों से नमी और हवाएं मिलती हैं, तो गरज और चमक वाले बादल बनते हैं, जिनसे बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन

,kanpur weather update - फोटो : amar ujala
आठ किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति के साथ चली  हवा
वर्तमान में इसी तरह का मौसम बना हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हवा में 47 प्रतिशत नमी थी, जो दोपहर तक कम होकर 24 प्रतिशत रह गई। हवाओं की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति के साथ चली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें