फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: साढ़ में बेखौफ बकरी चोरों का तांडव; एक ही रात में किसान की पांच बकरियां पार, एक लाख का नुकसान

Sat, 04 Apr 2026 08:57 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: साढ़ थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में चोरों ने किसान शिवलाल कुशवाहा के घर से एक लाख रुपये मूल्य की पांच बकरियां चोरी कर लीं। घटना से पुलिस की रात्रि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी देता पीड़ित किसान - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भीतरगांव के साढ़ थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में चोरों ने एक गरीब किसान के घर को निशाना बनाया। शातिर चोरों ने एक ही रात में किसान के घर से पांच कीमती बकरियां चोरी कर लीं और उन्हें किसी वाहन में लादकर रफूचक्कर हो गए। क्षेत्र में लगातार हो रही पशु चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है।

विज्ञापन

पीड़ित किसान शिवलाल कुशवाहा के अनुसार, शुक्रवार की रात वह अपने परिवार के साथ सो रहा था। तभी मौका पाकर चोरों ने बाड़े में सेंध लगाई। चोरों ने पांच बकरियां पार कर दीं। शिवलाल ने बताया कि चोरी गई बकरियों की बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये के आसपास थी। सुबह जब वह बाड़े में पहुंचा, तो वहां बकरियां न देख परेशान हो गया।

विज्ञापन

http://



पुलिस की गश्त और सुरक्षा पर उठे सवाल

बता दें कि तिवारीपुर और आसपास के इलाकों में आए दिन हो रही चोरी की वारदातों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बकरी चोरों का एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जो रात के अंधेरे में वाहनों के साथ आता है और मवेशियों को उठा ले जाता है। पीड़ित किसान ने साढ़ थाने में घटना की तहरीर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें