फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather: नौतपा...जैसा नाम, वैसी शुरुआत, पहले दिन ही पारा 44 पार, गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं

Sun, 26 May 2024 10:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार झांसी, आगरा जैसे प्रदेश के शहर इन दिनों सबसे ज्यादा गर्म हैं। इसका असर कानपुर तक रहेगा। सुबह आठ बजे से ही तेज धूप शुरू हो जाएगी। 10 बजे तक पारा 35 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है।
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसा नाम, वैसे ही शुरुआत। शनिवार से शुरू हुए नौतपा के पहले दिन ही तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री बढ़कर 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार नौतपा के बचे आठ दिनों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस पूरे महीने राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन

सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ को लेकर जो भी परिवर्तन मौसम में अभी तक दिख रहा था, वह सब अब खत्म हो चुका है। दो जून तक लगातार तेज धूप और गर्मी रहेगी। रात और दिन में अधिक ऊंचाई वाले बादल रह सकते हैं।

Trending Videos

इस बीच गर्म हवाओं की वजह से परेशानी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार झांसी, आगरा जैसे प्रदेश के शहर इन दिनों सबसे ज्यादा गर्म हैं। इसका असर कानपुर तक रहेगा। सुबह आठ बजे से ही तेज धूप शुरू हो जाएगी। 10 बजे तक पारा 35 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है।
विज्ञापन

प्रदेश के सबसे ज्यादा गर्म शहरों में कानपुर भी
बांदा- 46 डिग्री
मथुरा- 45.6 डिग्री
आगरा- 45.2 डिग्री
उरई- 45 डिग्री
बागपत- 44.8 डिग्री
झांसी- 44.5 डिग्री
कानपुर- 44.4 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें