फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather: बादलों की विदाई, धूप दिखाएगी तेवर, 24 घंटे में 3.4 डिग्री चढ़ा पारा, हिमालय की हवाओं से राहत

Fri, 10 Apr 2026 12:14 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: कानपुर में बादलों के छंटने से दिन के तापमान में 3.4 डिग्री की वृद्धि हुई है, जबकि रात का पारा 2 डिग्री गिर गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण आने वाले दिनों में सुबह और शाम का मौसम सुहाना बना रहेगा।
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में आसमान से बादल छंट गए हैं। धूप निकली और दिन का अधिकतम तापमान 24 घंटे में 3.4 डिग्री चढ़ गया। बादलों के न रहने से रात का तापमान दो डिग्री कम हो गया है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शुक्रवार से दिन में धूप तेज होगी। साथ ही, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से सुबह और शाम सुहानी रहेगी।

विज्ञापन

हवाएं हिमालयीय क्षेत्र से ठंडक लेकर आएंगी। डॉ. पांडेय ने बताया कि अभी एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में है। इसके असर से बारिश और बर्फबारी हुई है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, तो लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री कम रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें