मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार कल से पश्चिमी विक्षोभ का असर और बढ़ सकता है। जिससे पूरे कानपुर मंडल में बूंदाबांदी तो कहीं पर तेज बारिश हो सकती है। जबकि प्रदेश से सटे बिहार के तराई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।
अलग-अलग स्थानों पर हुई बारिश का आंकड़ा जारी
इस बीच मौसम विभाग की ओर से शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुई बारिश का आंकड़ा जारी किया गया। उसके अनुसार काकादेव में 4.9 मिमी, नौबस्ता में 5.3 मिमी, सिविल लाइंस में 5.2 मिमी, कंपनी बाग में 5.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। दिन में तापमान की मात्रा धूप होने की वजह से दो डिग्री बढ़कर 35.3 मिमी और न्यूनतम 23.9 मिमी रिकार्ड की गई। ब्यूरो