Kanpur News: भीटी हवेली गांव के पास जीटी रोड हाईवे की सर्विस रोड पर भारी जलभराव हो जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। समस्या की सूचना मिलने पर एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और पानी की निकासी का कार्य शुरू कराया।
कानपुर में बिल्हौर तहसील के भीटी हवेली गांव के पास जीटी रोड हाईवे की सर्विस रोड पर जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण कई वाहन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के नीचे खड़े रहे।
सूचना पर एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और जल निकासी का कार्य शुरू कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्याप्त जल निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दौरान यहां हर बार ऐसी स्थिति बन जाती है, जिससे आवागमन बाधित होता है। फिलहाल पानी निकालने का कार्य जारी है।