फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एक सप्ताह में ठीक हो जाएगी पानी की किल्लत, गुजैनी जी ब्लॉक का अवर अभियंता ने किया निरीक्षण

Tue, 14 Oct 2025 11:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अवर अभियंता ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुजैनी जी ब्लॉक में चार दिन से चली आ रही पानी की किल्लत की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को अवर अभियंता क्षेत्र में पहुंचे। क्षेत्रीय लोगों से समस्या के बारे में जानकारी ली। एक सप्ताह में पानी की किल्लत दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अवर अभियंता ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने जी ब्लॉक की कई गलियों में जाकर लोगों से बात किया। लोगों ने बताया कि पांच दिन से पानी नहीं आ रहा है। जब कभी आता भी है तो झागयुक्त बदबूदार काला पीला पानी आता है। जी 679 के सामने लगा सबमर्सिबल पंप लगभग चार महीने से बंद पड़ा है।
विज्ञापन

अवर अभियंता ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
अवर अभियंता विनोद रावत ने आश्वासन दिया की इसी सप्ताह जी ब्लॉक के पंप को ठीक करवा दिया जाएगा। फाॅल्ट बनवाकर दूषित पानी की आपूर्ति भी रोकी जाएगी। निरीक्षण के दौरान आशीष यादव, मंटू शर्मा, रामबाबू कटिहार, अश्विनी मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, सावित्री देवी मौजूद रहीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें