फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: विजयनगर चौराहा मेट्रो स्टेशन के एलिवेटेड सेक्शन पर आई गार्डर लगाने का कार्य शुरू

Tue, 14 Oct 2025 11:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आई गार्डर लगाने का कार्य शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेट्रो के कॉरिडोर-2 के अंतर्गत विजयनगर चौराहा मेट्रो स्टेशन के एलिवेटेड सेक्शन पर आई गर्डर लगाने के कार्य की मंगलवार से शुरू हो गया। यह कॉरिडोर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी–बर्रा-8 तक है जिसकी लंबाई करीब 4.50 किमी है। एलिवेटेड मेट्रो संरचना में क्रॉसओवर या ट्रैक चेंज की व्यवस्था के लिए आई-गर्डर का उपयोग किया जाता है। कॉरिडोर-2 के एलिवेटेड सेक्शन में कुल 164 आई-गर्डर लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आई गार्डर लगाने का कार्य शुरू - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि इस सेक्शन में अब तक तीन-चौथाई से अधिक पाइलिंग, पाइल कैप और पियर निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं। पियर कैप लगाने के कार्य का करीब 65 प्रतिशत से अधिक पूरा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें