मृतक अंकित त्रिवेदी की पत्नी दीक्षा समेत गमगीन बैठे परिजन
- फोटो : amar ujala
अंकित की कार लावारिस हालात में मिली
परिजनों का आरोप है कि 17 अप्रैल को उन्होंने चकेरी थाने में गुमशुदगी लिखाई थी लेकिन पुलिस 13 दिन तक हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। 29 अप्रैल को अंकित की कार सुलतानपुर घोष थानाक्षेत्र के शाहपट्टी में लावारिस हालात में मिली, तब पुलिस ने तेजी दिखाई। तीन आरोपी शादाब, रेहान और अलतमस को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।
मृतक अंकित त्रिवेदी की इसी कार को पुलिस ने फतेहपुर से बरामद किया था
- फोटो : amar ujala
मुख्य आरोपी समेत महिला की तलाश में जुटी हैं टीमें
मुख्य आरोपी सत्यम फरार है। अंकित की तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व गोताखोर लगे हैं। उसका कुछ पता नहीं चल सका। एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत महिला आरोपी की तलाश में आधा दर्जन से अधिक टीमें लगी हैं।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
http://
चार साल की बेटी बुला रही डैडी-डैडी
अंकित की मां अर्चना बेटे का इंतजार कर रही हैं। पत्नी दीक्षा अंकित की याद में गमगीन हैं। चार वर्षीय बेटी त्रिशिका डैडी-डैडी कहकर अंकित का नाम पुकार रही है। श्यामनगर की दीक्षा पांडेय और अंकित त्रिवेदी का विवाह 25 नवंबर 2020 को हुआ था। 18 नवंबर 2021 को त्रिशिका का जन्म हुआ।