फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नजूल भूमि पर कब्जा कर बेचने में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Wed, 20 May 2026 10:32 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सिविल लाइंस में नजूल भूमि को ढाई करोड़ में बेचने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को कोतवाली पुलिस अमृतसर से ट्रांजिट रिमांड पर लाई है। 
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली पुलिस ने करीब एक हजार करोड़ की नजूल भूमि पर कब्जा कर बेचने में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी रेव दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अमृतसर से ट्रांजिट रिमांड पर लाकर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। पुलिस इससे पूर्व मार्च 2026 को पहला आरोपी सुनील मसीह को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने 2024 में सिविल लाइंस स्थित संपत्ति को नजूल की भूमि घोषित की। इसकी अनुमानित कीमत करीब एक हजार करोड़ आंकी। कुछ लोगों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर नजूल की भूमि को लगभग ढाई करोड़ रुपये में तीन लोगों को विक्रय कर दिया। 25 दिसंबर 2025 को लेखपाल ने अमृतसर डाइस एसोसिएशन के सचिव रेव दीपक, सुनील मसीह समेत अन्य पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की एफआईआर कराई। बिचौलिए की मौत हो गई है जबकि तीनों खरीदारों ने गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से स्टे लिया है।

एसीपी कोतवाली आशुतोष सिंह के मुताबिक नजूल की भूमि को अमृतसर डाइस एसोसिएशन की संपत्ति बताकर बेचा था। वह अमृतसर में डाइस एसोसिएशन का सचिव है, लेकिन संपत्ति जांच में डाइस की नहीं मिली। उसने सुनील मसीह को पावर ऑफ अटार्नी दे दी जिसके बाद षड्यंत्र कर जमीन बेच दी गई। पुलिस ने मार्च 2026 में सुनील मसीह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। रेव दीपक की तलाश हो रही थी। उसे पंजाब के अमृतसर जिले से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर शहर लाया गया। बुधवार को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें