फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सोनम वांगचुक के समर्थन में उठी आवाज, जंतर-मंतर पर ट्रेड यूनियनों का प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई का विरोध

Sat, 18 Jul 2026 02:12 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से जबरन अस्पताल ले जाने की पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में, कानपुर में लेबर लॉ रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
जंतर-मंतर पर ट्रेड यूनियनों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को 21 दिनों की भूख हड़ताल के बाद शनिवार को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर से जबरन उठाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके विरोध में लेबर लॉ रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने सर्वोदय नगर स्थित अपर श्रमायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बल प्रयोग का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।

विज्ञापन



http://
विज्ञापन



दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश और डॉक्टरों की सलाह का हवाला देते हुए पुलिस ने उनके साथ अन्य अनशनकारियों को जबरन अस्पताल ले गई। प्रदर्शनकारियों में असित कुमार सिंह संयोजक, एसएएम जैदी, गौरव दीक्षित, उमेश शुक्ला, राम नरेश,अवस्थी, आरपी श्रीवास्तव, ओपी रावत, लाल साहब सिंह, रामप्रकाश राय, मोहम्मद वशी, एसएन सिंह, केजीएन खरे, ओपी गुप्ता, अशोक तिवारी, रफीक, तुलसीराम आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें