फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पटाखे जलाने को लेकर दो पक्षों खूनी संघर्ष, पथराव-मारपीट में चार घायल, सात नामजद समेत अज्ञात पर रिपोर्ट

Tue, 10 Nov 2026 11:51 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ स्थित कैलाश नगर तिवारीपुर में सोमवार देर रात पटाखे जलाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। घरों पर पथराव और मारपीट में चार लोग घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने सात नामजद समेत अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
घटना में घायल लोगों की फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जाजमऊ स्थित कैलाश नगर तिवारीपुर में सोमवार देर रात पटाखे जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि पहले दो लोगों को प्लास्टिक के पाइप से पीटा गया। इसके बाद करीब दो दर्जन युवक पहुंचे और घरों पर पथराव कर दिया।

विज्ञापन



विज्ञापन



बीच-बचाव करने पहुंचे शिव कुमार को डंडा मारकर घायल कर दिया। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सात नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें