फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दो दिन में झुलसने के 100 से अधिक मामले, हैलट और उर्सला की बर्न यूनिट फुल, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

Tue, 10 Nov 2026 10:09 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में पिछले दो दिनों के दौरान आग से झुलसने के सौ से अधिक मामले सामने आने से हैलट और उर्सला अस्पताल की बर्न यूनिट फुल हो गई हैं। गंभीर रूप से झुलसे करीब 40 प्रतिशत मरीजों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हैलट स्थित बर्न वार्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पिछले दो दिनों के दौरान आग से झुलसने (बर्न) के मामलों में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गई है। शहर के प्रमुख अस्पतालों में दो दिन के भीतर 100 से अधिक गंभीर और हल्के मामले पहुंच चुके हैं, जिसके चलते उर्सला और हैलट अस्पताल की बर्न यूनिट पूरी तरह फुल हो चुकी है।

विज्ञापन

गंभीर रूप से झुलसे करीब 40 प्रतिशत मरीजों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के उच्च स्वास्थ्य संस्थानों के लिए रेफर करना पड़ा है। हैलट, उर्सला के अलावा कांशीराम अस्पताल, केपीएम और अन्य स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों पर भी लगातार झुलसे हुए मरीज पहुंच रहे हैं। तीसरे दिन भी मरीजों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। डॉक्टरों ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें