फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जलभराव से परेशान शिवराजपुर के ग्रामीण, लंबी दूरी तय करने को मजबूर, बोले- जल निकासी की नहीं है व्यवस्था

Tue, 12 Aug 2025 01:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शिवराजपुर के गजफ्फरपुर गांव में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण मुख्य सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे ग्रामीणों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
मुख्य सड़क पर जलभराव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के शिवराजपुर में नदिहा बुजुर्ग के मजरे गजफ्फरपुर गांव में जल निकासी की सही व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की मुख्य सड़क पर पानी भर जाने से लोगों को अपने दैनिक कामों के लिए कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव से पानी निकालने के लिए कोई नाला नहीं है। इस वजह से हर बरसात में सड़क पर पानी भर जाता है। जलभराव के कारण बाजार, बैंक, स्कूल जाने वाले लोगों और नौकरीपेशा व्यक्तियों को एक लंबा रास्ता तय करके जाना पड़ता है, जिससे उनका समय और मेहनत दोनों बर्बाद हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें