ककवन के भवन नेवादा गांव में कूड़ा के ढेर पर सिलिंडर फेंक नारेबाजी करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
गैस की किल्लत के कारण अब गांव-गांव विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। सपाइयों के साथ मिलकर ककवन के भवन नेवादा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने अपने गैस सिलेंडर कूड़ा के ढेर पर फेंक कर सत्ताधारी सरकार पर छल करने का आरोप लगाया है। वहीं प्रदर्शन के बाद सभी ग्रामीण अपने सिलिंडर कूड़े के ढेर से उठाकर घर ले गए।
सोमवार को सपा विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव के साथ भवन नेवादा गांव दर्जनों ग्रामीणों ने बीते कई दिनों से रसोई गैस न मिलने से परेशान होकर पैदल मार्च निकालकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान महेश, अंकित, रवी, सुमित सहित कई युवाओं ने अपने घर में खाली रखे रसोई गैस सिलेंडर ले आए और कूड़ा के ढेर पर फेंक पर रसोई एजेंसी कर्मियों, अफसरों व सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। इस मौके पर विनय यादव ने कहा कि नोटबंदी, आक्सीजन, कोरोना, खा सहित कई प्रकार की लाइन-लाइन लगाकर लोग परेशान है, अब रसोई गैस की किल्लत के कारण ग्रामीण क्षेत्र में एकबार फिर से लोग लोग चूल्हा और अंगीठी से अपना खाना पकाने को मजबूर हैं। उधर ककवन स्थित एचपी गैस एजेंसी संचालिका वंदना सिंह ने बताया कि उपभोक्ता को बुकिंग करने पर ही सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।