Kanpur News: भीतरगांव के महोलिया गांव में ग्रामीणों ने गूगल मैप के लिए डाटा जुटा रहे महिंद्रा टेक के तीन कर्मचारियों को चोर समझकर पीट दिया। साढ़ पुलिस ने कर्मचारियों को भीड़ से छुड़ाया और मामले की जांच शुरू की है।
कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के महोलिया गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जब महिंद्रा टेक कंपनी के तीन कर्मचारी गूगल मैप के लिए 360 डिग्री कैमरा लगी कार से वीडियो और फीचर डाटा एकत्र कर रहे थे। ग्रामीणों ने कार को रोककर कर्मचारियों से पूछताछ की, लेकिन भाषा न समझ पाने और संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्हें चोर समझकर जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
घटना में तीनों कर्मचारी घायल हो गए। सूचना पर साढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह कर्मचारियों को भीड़ से छुड़ाकर सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस की प्राथमिक जांच में पुष्टि हुई है कि सभी युवक महिंद्रा टेक के कर्मचारी हैं और गूगल मैप प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।