फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: विकास दुबे के माता-पिता ने खुद को पड़ोसी के घर में किया कैद

Fri, 08 Jan 2021 12:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विकास दुबे केस: विकास दुबे की मां सरला दुबे और पिता रामकुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिकरू कांड के बाद दो दिन पहले गांव लौटे विकास दुबे के माता-पिता ने खुद को पड़ोसी उमाशंकर शुक्ल के घर में कैद कर लिया है। दरअसल विकास की मां सरला और पिता रामकुमार दुबे ग्रामीणों और मीडिया के सवालों के जवाब देते-देते थक गए हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि लोगों के सवाल उनकी पीड़ा और बढ़ा देते हैं। गुरुवार को दोनों सुबह से शाम तक घर से नहीं निकले। वहीं उमाशंकर के घर वालों ने दोनों के बीमार होने पर दवा लेने कानपुर जाने की बात कही। घटना के छह माह बाद मंगलवार शाम गांव पहुंचीं सरला देवी व रामकुमार दुबे अपना घर जमींदोज हो जाने के बाद पड़ोसी उमाशंकर शुक्ल के घर पर रुके हैं।

उनकी बेटी और दामाद ने भी अपने यहां पनाह देने से मना कर दिया है। दोनों के लौटने के बाद ग्रामीणों और मीडिया की चहलकदमी बढ़ गई है। सुबह से शाम तक लोगों का आना जाना लगा रहता है। इस कारण दोनों ने खुद को अब सभी से किनारे कर लिया है। बता दें उमाशंकर जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें