फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर चिड़ियाघर में दो मुर्गे मरे, बर्ड फ्लू के डर से छह मार दिए

Thu, 07 Jan 2021 11:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर चिड़ियाघर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर चिड़ियाघर में बुधवार रात दो मुर्गों (कड़कनाथ) के मरने के बाद प्रशासन ने बर्ड फ्लू के डर से छह अन्य मुर्गे खुद मरवा दिए। कड़कनाथ मुर्गों की मौत कैसे हुई थी, यह तो पता नहीं लेकिन दूसरे पक्षियों को किसी तरह का नुकसान न हो, इसलिए चिड़ियाघर प्रशासन ने एहतियातन बचे मुर्गों को मरवाने के बाद वैज्ञानिक तरीके से जलवा दिया।
विज्ञापन


मंगलवार रात भी दो मुर्गों और दो तोतों की मौत हुई थी जिनके शव भोपाल जांच सेंटर भेजे गए हैं। चिड़ियाघर में छह जंगली मुर्गे, दो कड़कनाथ और दो फार्मी मुर्गे थे। उनके आसपास अन्य पक्षियों के भी बाड़े हैं। गुरुवार सुबह जब कीपर बाड़ों की सफाई करने गए तो दो कड़कनाथ मुर्गे मरे मिले।

इसकी जानकारी होने पर अधिकारियों ने बचे छह मुर्गों को खुद मरवा दिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी मिश्रा, मंडल अपर निदेशक पशु एसपी वर्मा, वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह, पशु विभाग के डॉक्टरों की छह टीमों के साथ पहुंचकर बाड़ों का निरीक्षण किया। आसपास के पक्षियों का मल, बाड़ों की मिट्टी का सैंपल लिया है।

बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए बाड़े में बचे छह मुर्गों को मरवा दिया गया है ताकि आसपास के बाड़ों के पक्षियों पर किसी तरह का खतरा न मंडराए। दो दिन में चार मुर्गों की मौत होना खतरे के संकेत हैं। भोपाल से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण पता चलेगा। - एके सिंह, उपनिदेशक, चिड़ियाघर

डॉक्टरों की टीम ने सभी पक्षियों के बाड़े के आसपास दवा का छिड़काव करा दिया है। सभी पक्षियों के मल और बाड़े की मिट्टी के सैंपल लिए गए हैं। जांच के लिए बरेली भेजा जाएगा। चिड़ियाघर प्रशासन अलर्ट है। 

विज्ञापन

- डॉ. आरपी मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी


पक्षियों के बाड़े दर्शकों के लिए बंद 
चिड़ियाघर में पक्षियों की मौत होने के बाद पक्षियों के बाड़ों को दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया है। बर्ड फ्लू का खतरा रहने तक दर्शकों को पक्षियों के बाड़े में नहीं जाने दिया जाएगा। वर्तमान समय में 7 बाड़ों में 935 पक्षियों को रखा गया है। उनके बाड़ों के आसपास दवा का छिड़काव किया जा रहा है। पक्षियों पर कैमरे से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें