फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कुंडली में मांगलिक दोष बता अनुष्ठान के नाम पर 5.48 लाख ठगे, पीड़ित ने दर्ज कराई FIR

Mon, 10 Nov 2025 10:55 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांडुनगर निवासी कारोबारी से उनकी बेटी की कुंडली में मांगलिक दोष बताकर अनुष्ठान के नाम पर साइबर ठगों ने 5.48 लाख रुपये ठग लिए। कारोबारी ने एक मेट्रिमोनियल साइट पर बेटी की शादी के लिए प्रोफाइल बनाई थी। साइबर ठगों ने कारोबारी से इसी मेट्रिमोनियल साइट के जरिये संपर्क कर उन्हें चूना लगा दिया। साइबर क्राइम टीम ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कारोबारी श्याम सुंदर शर्मा ने पुलिस को बताया कि मेट्रिमोनियल साइट पर बेटी की शादी के लिए खुद को सेवानिवृत्त इनकम टैक्स कमिश्नर बताने वाले संतोष राय के डॉक्टर बेटे रोनित राय की प्रोफाइल देखी थी। इसी के बाद उनके व्हाट्सएप नंबर पर संतोष राय का मैसेज आया। बेटी की कुंडी में मांगलिक दोष बताकर नुष्ठान कराने के नाम पर एक लाख रुपये मांगे। उन्होंने 16 मई 2024 को ट्रांसफर कर दिए। फिर विशेष पूजा के लिए सोने की माला के नाम पर 2.04 लाख की मांग की। 2.04 लाख रुपये 22 मई 2024 को ट्रांसफर कर दिए।

कुछ दिन बाद आरोपियों ने बंगलुरू में निर्माणाधीन अस्पताल की मशीनरी के नाम पर इनकम टैक्स की कार्रवाई और खाता सील होने का बहाना बनाकर फिर से 2.20 लाख रुपये ले लिए। दोबारा 50 हजार रुपये मांगने पर उन्होंने पत्नी के खाते से 16 जून 2024 को 24 हजार रुपये दे दिए। आरोपियों ने फिर से एक लाख रुपये मांगे तो उन्हें शक हुआ। इस पर उन्होंने पूछताछ की तो आरोपियों ने मोबाइल बंद कर लिया। साइबर क्राइम इंस्पेक्टर सतीश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें