आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस
आरोप है कि करीब 20 मिनट बाद दोनों युवक वापस लौटे और पुलिस बूथ के शीशे पर ईंट-पत्थर चला दिए, जिससे शीशा चकनाचूर हो गया। मौजूद पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हरबंश थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं।
पूर्व में हुए खाकी पर हमले
- 11 अप्रैल 2026 को नरवल के ग्राम पाली में पुलिसकर्मियों को जमकर पीटा और चौकी पाली को फूंकने की कोशिश की।
- 19 अप्रैल 2026 को डायल 112 पीआरवी में तैनात कांस्टेबल धीरेंद्र कुमार को हर्ष नगर में सिर फोड़कर वर्दी फाड़ दी।
- 19 अप्रैल 2026 को गुमटी में तैनात ट्रैफिक सिपाही राकेश कुमार मिश्रा को रोड पर कार खड़ी करने से मना करने जमकर पीटा।
- 16 मार्च 2026 को घाटमपुर के स्योंदी ललईपुर में जमीन के विवाद में दरोगा और महिला पुलिसकर्मी पर हमला।
- 28 मार्च 2026 को बिठूर के सूबेदार नगर के पास आरोपी ने पुलिस की कार में तोड़फोड़ कर दिया था।
- 16 मार्च 2025 को कोहना में युवक को नहाने से रोकने पर कांस्टेबल अरुण अत्री, जयराम और दीपांशु पर हमला।
- 17 सितंबर 2025 को नरवल के शीशपुर में नशे में धुत लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर घायल कर दिया था।
- 23 दिसंबर 2025 को गंगाबैराज पर चेकिंग के दौरान कार सवार बीटेक छात्रों ने पुलिस पर कार चढ़ाकर हमला किया।