फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चालान कटा तो पुलिस पर उतारा गुस्सा, टेंपो चालक ने पुलिस बूथ पर किया पथराव, दो पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 25 Apr 2026 10:50 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घंटाघर में चालान से नाराज टेंपो चालक ने साथियों संग पुलिस बूथ पर पथराव कर तोड़फोड़ की और फरार हो गया। कानपुर में बीते एक पखवाड़े में पुलिस पर हमले की यह चौथी बड़ी घटना है, जिससे खाकी के खौफ पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
कानपुर पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में 19 अप्रैल को नजीराबाद थानाक्षेत्र में डायल 112 के सिपाही और ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पिटाई के मामले के अभी तीन दिन नहीं बीते थे कि हरवंश मोहाल थानाक्षेत्र में चालान काटने से नाराज टेंपो चालक और उसके साथी ने पुलिस बूथ पर ईंट-पत्थर चलाकर शीशा तोड़ दिया। पुलिसकर्मियों से गालीगलौज की। दरोगा ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

हरबंश मोहाल थाने के उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 21 अप्रैल की रात वह घंटाघर ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान रेलवे स्टेशन की ओर से आ रहे टेंपो को लापरवाही से चलाते देख रोका। पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम श्याम पांडेय उर्फ अतुल और साथी ने राहुल कुशवाहा बताया। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और लाइसेंस न दिखाने पर चालान कर दिया।

Trending Videos

आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस
आरोप है कि करीब 20 मिनट बाद दोनों युवक वापस लौटे और पुलिस बूथ के शीशे पर ईंट-पत्थर चला दिए, जिससे शीशा चकनाचूर हो गया। मौजूद पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हरबंश थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन

पूर्व में हुए खाकी पर हमले

  • 11 अप्रैल 2026 को नरवल के ग्राम पाली में पुलिसकर्मियों को जमकर पीटा और चौकी पाली को फूंकने की कोशिश की।
  • 19 अप्रैल 2026 को डायल 112 पीआरवी में तैनात कांस्टेबल धीरेंद्र कुमार को हर्ष नगर में सिर फोड़कर वर्दी फाड़ दी।
  • 19 अप्रैल 2026 को गुमटी में तैनात ट्रैफिक सिपाही राकेश कुमार मिश्रा को रोड पर कार खड़ी करने से मना करने जमकर पीटा।
  • 16 मार्च 2026 को घाटमपुर के स्योंदी ललईपुर में जमीन के विवाद में दरोगा और महिला पुलिसकर्मी पर हमला।
  • 28 मार्च 2026 को बिठूर के सूबेदार नगर के पास आरोपी ने पुलिस की कार में तोड़फोड़ कर दिया था।
  • 16 मार्च 2025 को कोहना में युवक को नहाने से रोकने पर कांस्टेबल अरुण अत्री, जयराम और दीपांशु पर हमला।
  • 17 सितंबर 2025 को नरवल के शीशपुर में नशे में धुत लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर घायल कर दिया था।
  • 23 दिसंबर 2025 को गंगाबैराज पर चेकिंग के दौरान कार सवार बीटेक छात्रों ने पुलिस पर कार चढ़ाकर हमला किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें