फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हाईवे किनारे खड़े वाहनों में लगी आग, मची अफरातफरी, दमकल ने काबू पाया

Tue, 17 Jun 2025 08:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रकों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिधनू थाने के सामने हाईवे पर मंगलवार को तालाब के पास खड़े वाहनों में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। दोपहर 12 बजे के आसपास कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी ने दो ट्रकों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग वहां खड़ी एक डीसीएम तक पहुंच गई। आग बुझाने के दौरान हाईवे के दोनों तरफ यातायात करीब आधा घंटा रोकना पड़ा जिससे लोगों को गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह बताया कि कूड़े के ढेर में लगी आग से घटना हुई है। आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
चलती कार में अचानक लगी आग, फायरब्रिगेड ने पाया काबू
पिपरगवां निवासी प्रापर्टी डीलर दीपक कुमार दोपहर में कार से प्रापर्टी के काम से साढ़ गए थे। वहां से वापस लौटते समय तिर्मा गांव के पास कार के इंजन में अचानक आग लग गई। आग लगते देख कार रोककर दीपक कार से कूदकर दूर खड़े हो गए। कुछ ही देर में कार आग का गोला बनकर धू-धू कर जलने लगी। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया लिया। सेनपश्चिम पारा थाने के कार्यवाहक प्रभारी अनिल पांडेय बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें