फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: वंदे भारत स्लीपर... दिल्ली और वाराणसी का थर्ड एसी का किराया 1110 रुपये, ये रही पूरी जानकारी

Sun, 01 Nov 2026 09:17 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर से वाराणसी फर्स्ट एसी का 1600 रुपये और दिल्ली का 1755 रुपये किराया है। सोमवार को पहले दिन बनारस की सभी सीटें फुल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-नई दिल्ली के बीच सोमवार से शुरू होने जा रही वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का किराया रेलवे ने निर्धारित कर दिया है। इसका ठहराव कानपुर दिया गया है। इससे कानपुर वालों के लिए दिल्ली और वाराणसी जाने के लिए एक और सुपर फास्ट ट्रेन मिल गई है।

विज्ञापन


रेलवे ने वाराणसी से नई दिल्ली तक थर्ड एसी का किराया 1915 रुपये, सेकंड एसी का 2470 रुपये और फर्स्ट एसी का 3030 रुपये निर्धारित किया है। वहीं, कानपुर से दिल्ली तक थर्ड एसी का किराया 1110 रुपये, सेकंड एसी का 1430 रुपये और फर्स्ट एसी का 1755 रुपये है। कानपुर से वाराणसी के बीच थर्ड एसी का किराया 1110 रुपये, सेकंड एसी का 1305 रुपये और फर्स्ट एसी का 1600 रुपये है।

वहीं, कानपुर से वाराणसी के बीच सोमवार पहले दिन की सभी सीटें बुक हो गई हैं। पांच नवंबर को इस रूट पर वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं है और रिग्रेट की स्थिति बन गई है। वाराणसी से दिल्ली के लिए दो, तीन, चार और पांच नवंबर को प्रथम एसी की सभी सीटें पहले ही फुल हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें