हमें नहीं पता कि वह डॉक्टर थी या स्टाफ
मंगलवार सुबह एक महिला आई। हमें नहीं पता कि वह डॉक्टर थी या स्टाफ। उसने हमसे कहा कि 10 से 12 हजार रुपये का इंतजाम करिए, खर्च लगेगा। इस पर डॉ. शैलेंद्र तिवारी ने आश्वासन दिया कि सर्जरी निशुल्क होगी और रुपये मांगने वाली महिला के बारे में पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
तीन दिन की साढ़े चार साै रुपये की दवा खरीदी
बिल्हौर के वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बेटी को पेट दर्द और बुखार है। डाॅक्टर ने देखने के बाद बाहर की दवा लिख दी। पिछली बार भी बाहर की दवा लिख दी थी। वहीं, शुक्लागंज की रोशनी ने बताया कि मेरा हाथ टूट गया है। अस्पताल में बाहर से दवाइयां मंगाई जा रही हैं। तीन दिन की दवा साढ़े चार सौ रुपये की खरीदी हैं।
15 हजार रुपये हो चुके खर्च
हमीरपुर के संतोष ने बताया कि मेरे पैर की दोनों हड्डियां टूट गई थीं। इलाज में 15 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। आज भी बाहर की दवा लिख दी। वहीं, फतेहपुर के सोनपाल सिंह परिहार ने बताया कि मैं बाइक से गिर गया था। पैर की हड्डी बाहर की ओर दिखने लगी है। इसके बाद भी डॉक्टर ने तीन हजार रुपये ले लिए। दवाएं भी बाहर की लिख दीं।
यदि कोई भी डॉक्टर बाहर की दवाएं लिख रहा है, तो कमेटी बनाकर जांच की जाएगी। -डॉ. शैलेंद्र तिवारी, चिकित्सा अधीक्षक