फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: CSJMU की बड़ी उपलब्धि, क्यूएस रैंकिंग-2027 में प्रदेश में मिली पहली रैंक, देश में मिला 61वां स्थान

Wed, 18 Nov 2026 09:29 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएसजेएमयू ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग-2027 में उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में पहला स्थान प्राप्त किया है। वैश्विक स्तर पर 1301-1400 बैंड में जगह बनाते हुए विश्वविद्यालय ने एशिया में 490वां और देश में 61वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
सीएसजेएमयू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करते हुए क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग-2027 में जगह बनाई है। 47.8 अंकों के साथ विश्वविद्यालय को वैश्विक स्तर पर 1301-1400 के बैंड में स्थान मिला है। एशिया में विश्वविद्यालय 490वें और देश में 61वें स्थान पर रहा है। खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में सीएसजेएमयू ने पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन

क्यूएस की ओर से जारी रैंकिंग में दुनिया के 2004 उच्च शिक्षण संस्थानों को शामिल किया गया है। इसमें पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समावेशन, संस्थागत सुशासन और सतत विकास के क्षेत्र में विश्वविद्यालयों के प्रदर्शन का आकलन किया जाता है। रैंकिंग में सीएसजेएमयू का प्रदर्शन सुशासन और समानता जैसे मानकों पर बेहतर रहा है। विश्वविद्यालय को सुशासन में 100 में से 80.1 और समानता में 62 अंक मिले हैं।

Trending Videos

अलग-अलग मानकों पर इतने अंक मिले
पर्यावरणीय स्थिरता में 56 और ज्ञान के आदान-प्रदान में 55.2 अंक हासिल हुए हैं। पर्यावरणीय प्रभाव के क्षेत्र में 48.8, स्वास्थ्य एवं कल्याण में 48.1, पर्यावरणीय शोध में 45.4 और पर्यावरणीय शिक्षा में 44 अंक मिले हैं। सामाजिक प्रभाव के मानक पर 40.2 और रोजगार एवं उसके परिणामों में 22.2 अंक प्राप्त हुए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का लक्ष्य आने वाले वर्षों में शोध, पर्यावरण संरक्षण, समावेशी शिक्षा और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के माध्यम से प्रदर्शन को और बेहतर करना है।
विज्ञापन

सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम
कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। विवि पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक विकास और शोध को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन को भी दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें