फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: स्मार्ट मीटरों पर बवाल, संजय गांधी नगर में पार्षद का घेराव कर जनता ने काटा हंगामा, समाधान की मांग

Sun, 12 Apr 2026 07:04 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: संजय गांधी नगर इलाके में स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लगातार बढ़ते बिजली बिल और मीटर रीडिंग में गड़बड़ी से परेशान क्षेत्रीय लोगों ने रविवार को पार्षद योगेंद्र शर्मा का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पार्षद से समाधान की मांग करते स्थानीय लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय गांधी नगर के स्थानीय निवासियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उनके बिजली बिलों में अचानक बढ़ोतरी हो गई है। कई लोगों ने बताया कि पहले जहां सामान्य बिल आता था, वहीं अब दोगुना या उससे अधिक बिल आ रहा है। इसके अलावा मीटर रीडिंग में भी अनियमितता की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पार्षद के सामने अपनी समस्याएं रखीं और जल्द समाधान की मांग की। क्षेत्रीय महिलाओं और बुजुर्गों ने भी विरोध में हिस्सा लिया और बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पार्षद के सामने अपनी समस्याएं रखीं और जल्द समाधान की मांग की। क्षेत्रीय महिलाओं और बुजुर्गों ने भी विरोध में हिस्सा लिया और बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पार्षद योगेंद्र शर्मा ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह इस समस्या को बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर जल्द समाधान कराने की कोशिश करेंगे।



http://

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें