फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: गाजीपुर के औगासी घाट पर डूबा युवक, यमुना में नहाने के दौरान हुआ बड़ा हादसा; गांव में मातम

Sun, 12 Apr 2026 06:40 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के यमुना नदी स्थित औगासी घाट पर शनिवार को नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद साथ गए दोस्तों और परिजनों में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक का शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार नासेपीर थाना कोतवाली निवासी कमल सिंह लोधी (36), विजय सिंह (35), नितिन सिंह (25), योगेंद्र सिंह (25) और इन्द्रों निवासी धनराज (27) शनिवार दोपहर एक कार से औगासी घाट नहाने पहुंचे थे। नहाते समय अचानक नितिन सिंह का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें