कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद पार्क में एक मवेशी को काटकर उसके अवशेष छावनी के टचिंग ग्राउंड में फेंके जाने की घटना से बुधवार को इलाके में भारी आक्रोश और तनाव फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।
हंगामे और तनावपूर्ण स्थिति की जानकारी पाकर एसीपी कैंट समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया और कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।