रावतपुर में शोहदे से परेशान होकर आत्महत्या करने वाली युवती के परिजनों ने गुरुवार को घर के बाहर शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार का दबाव बनाया लेकिन परिजन आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात पर अड़े थे। विरोध पर कार्रवाई की धमकी दी। इस दाैरान वीडियो बनाने पर पुलिस ने मोबाइल भी छीन लिया।
हालांकि पुलिस अधिकारियों ने शोहदे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो दिन में गिरफ्तारी का भरोसा दिया तब जाकर परिजनों ने नजीराबाद स्थित हिंदू कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया। कानपुर देहात के गजनेर निवासी युवती (23) रावतपुर के जयप्रकाशनगर में रहने वाली बड़ी बहन की डिलीवरी होने पर एक माह पहले उसके घर आई थी।