फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: झकरकटी से कानपुर सेंट्रल तक बनी अप लाइन मेट्रो सुरंग, आजाद टीबीएम ने बनाई सुरंग

Sun, 21 Sep 2025 09:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सेंट्रल मेट्रो स्टेशन तक सुरंग निर्माण पूरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजाद टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) ने रविवार को झकरकटी से कानपुर सेंट्रल तक अप लाइन मेट्रो सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया। साथ ही कॉरिडोर-1 में अप लाइन सुरंग का निर्माण पूरा हो गया। विद्यार्थी टीबीएम सेंट्रल तक डाउन लाइन सुरंग बना रही है, यह कार्य भी अंतिम चरण में है।

विज्ञापन


यूपीएमआरसी ने कॉरिडोर-1 (आईआईटी-नौबस्ता) के भूमिगत सेक्शन सेक्शन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार करते हुए अप लाइन सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया। इसके साथ ही कानपुर सेंट्रल से झकरकटी, ट्रांसपोर्टनगर भूमिगत स्टेसन होते हुए नौबस्ता तक जाने का मार्ग खुल गया है।

आजाद टीबीएम ने झकरकटी से कानपुर सेंट्रल तक 950 मीटर लंबी अप लाइन सुरंग का निर्माण पूरा किया। इस सुरंग में ट्रैक बिछाने और सिस्टम इंस्टालेशन का कार्य किया जाएगा। आजाद और विद्यार्थी टीबीएम ने सबसे पहले कानपुर सेंट्रल से नयागंज के बीच 1.25 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई थी। इसके बाद इनका स्वदेशी कॉटन मिल के पास स्थित रैंप से लांच कर ट्रांसपोर्टनगर और झकरकटी होते हुए कानपुर सेंट्रल तक लगभग 2.40 किलोमीटर लंबे भूमिगत सेक्शन में टनलिंग के लिए प्रयोग किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रल मेट्रो स्टेशन तक सुरंग निर्माण पूरा - फोटो : अमर उजाला
कॉरिडोर-1 के भूमिगत स्टेशन
23 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर-1 में 8.60 किलोमीटर भूमिगत सेक्शन है, इस सेक्शन में सात भूमिगत स्टेशन (चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज, कानपुर सेंट्रल, झकरकटी, ट्रांसपोर्टनगर) हैं। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने कहा कि आजाद टीबीएम मशीन के कानपुर सेंट्रल पहुंचते ही कॉरिडोर-1 में अप लाइन सुरंग निर्माण पूरा हो गया। कॉरिडोर-1 के 8.60 किलोमीटर लंबे भूमिगत सेक्शन में यह बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें