फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दिल्ली जाने वाले विमान में घुसा चूहा, उतारे गए यात्री, तीन घंटे बाद भरी उड़ान

Sun, 21 Sep 2025 05:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर हवाई अड्डे पर सुरक्षा कारणों से यात्रियों को विमान से नीचे उतरना पड़ा। बताया जा रहा है कि कानपुर से दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट के केबिन में चूहा पाया गया, जिसके कारण उड़ान को रोकना पड़ा। 
विज्ञापन
कानपुर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी एयरपोर्ट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहे यात्री विमान के केबिन में रविवार दोपहर में एक चूहा घुस गया। चूहे के कारण जहाज तीन घंटे बाद उड़ान भर सका। जहाज में बैठे सभी यात्रियों को उतारकर एयरपोर्ट लाउंज में भेजा गया। चूहा खोजने के लिए यात्रियों का सामान भी नीचे उतार दिया गया। देरी के कारण कई यात्रियों ने अमौसी एयरपोर्ट से दूसरी फ्लाइट पकड़ी। विमान कंपनी इंडिगो के अधिकारियों से यात्रियों की कहासुनी भी हुई।

विज्ञापन


दिल्ली से दोपहर 2:10 बजे कानपुर एयरपोर्ट पर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट को 2:55 बजे फिर दिल्ली के लिए रवाना होना था। सभी यात्री जहाज में बैठ गए और दरवाजा भी बंद हो गया। उड़ान से ठीक पहले क्रू मेंबर ने केबिन में एक चूहा घूमते हुए देखा। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तुरंत फ्लाइट को रोककर चूहे को खोजना शुरू किया गया। इस बीच सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से सभी यात्रियों को विमान से उतारकर एयरपोर्ट लाउंज भेजा गया। कुछ यात्रियों ने देरी होने के कारण इस घटना पर नाराजगी भी जताई। यात्री डाॅ. निष्ठा मिश्रा ने बताया कि विमान को अचानक राेकने की सूचना से झटका लगा। देरी होने से भी दिक्कत हुई लेकिन सब कुछ सुरक्षित रहा।
 

विज्ञापन

कानपुर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट अफसरों ने यात्रियों से कहा कि जब तक चूहे का पता नहीं चल जाता और विमान को पूरी तरह सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता, तब तक फ्लाइट को उड़ान की अनुमति नहीं दी जाएगी। करीब दो घंटे 40 मिनट बाद फ्लाइट ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। एयरलाइन प्रबंधन ने यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए लगातार जानकारी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। एयरपोर्ट डायरेक्टर संजय कुमार ने बताया कि फ्लाइट में 111 यात्री सवार थे। करीब तीन घंटे बाद फ्लाइट दिल्ली के लिए उड़ान भरी है। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें