फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीके नायडू ट्रॉफी के लिए यूपी टीम का मिशन क्वार्टर फाइनल; ग्रीनपार्क और कमला क्लब में बहाया पसीना

Sun, 18 Jan 2026 02:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: यूपी टीम ने रविवार को ग्रीनपार्क और कमला क्लब में ट्रायल मैच खेलकर अपनी तैयारियों को और मजबूत किया। टीम का पूरा फोकस अंतिम तीनों मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करना रहेगा।
विज्ञापन
ग्रीनपार्क में ट्रायल मैच - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बीसीसीआई की घरेलू प्रतियोगिता कर्नल सीके नायडु अंडर-23 क्रिकेट ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश टीम के लिए दूसरा सत्र बेहद निर्णायक होने जा रहा है। पहले सत्र में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद अब यूपी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार है। ट्रॉफी के दूसरे सत्र की शुरुआत 23 जनवरी से होगी।

विज्ञापन

यूपी टीम ने रविवार को ग्रीनपार्क और कमला क्लब में ट्रायल मैच खेलकर अपनी तैयारियों को और मजबूत किया। इसमें बल्लेबाजी में आदर्श सिंह, स्वास्तिक चिकारा, रितुराज शर्मा, समीर रिजवी, मो. आमान, शिवांशु यादव ने बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, गेंदबाजी में अब्दुल रहमान, विजय कुमार, शुभम मिश्रा, कार्तिक यादव, रितुराज समेत अन्य गेंदबाजाें ने अपनी गेंदों से बल्लेबाजों को कई मौकों पर परेशान भी किया। टीम का पूरा फोकस अंतिम तीनों मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें