फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: यूपी बार काउंसिल चुनाव; बैरिकेडिंग के बीच अधिवक्ता डाल रहे वोट, कचहरी की सड़कों पर लगा भीषण जाम

Tue, 27 Jan 2026 04:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में बार काउंसिल चुनाव के तीसरे चरण का मतदान पुलिस की कड़ी सुरक्षा और बैरिकेडिंग के बीच शांतिपूर्वक चल रहा है। सड़कों पर प्रत्याशियों के कैंप और रूट डायवर्जन के कारण जाम की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
3. सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था में बार काउंसिल इलेक्श - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में यूपी बार काउंसिल चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार को कानपुर में मतदान शुरू हो गया है। पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था और न्यायिक अधिकारियों की देखरेख में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। न्यायालय भवन के भूतल पर स्थित मतदान केंद्र पर मतदाताओं को वोट डालने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

कचहरी स्थित शताब्दी द्वार से न्यायालय भवन तक बैरिकेडिंग लगा दी गई है। इसी से होकर मतदाता मतदान स्थल तक पहुंचकर मतदान कर रहे हैं और न्यायालय भवन के पीछे की तरफ हनुमान मंदिर के पास स्थित द्वार से निकलने की व्यवस्था की गई है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।

विज्ञापन

http://

फायर ब्रिगेड की गाड़ी व स्पेशल फोर्स भी तैनात

प्रदेश भर में जहां 333 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, कानपुर नगर से ही 26 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। चुनाव के चलते कचहरी के आसपास की सड़कों पर जाम लगा हुआ है। कचहरी आने जाने वाले रास्तों पर लगभग 100 मीटर दूरी पर बैरीकेडिंग कटिंग रोक दिया गया है। सड़कों पर प्रत्याशियों ने कैंप लगा रखे हैं। किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी व स्पेशल फोर्स भी तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें