फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: साढ़ थाने के पास आधीरात होटल में अज्ञात लोगों का धावा, हवाई फायरिंग कर मचाई दहशत…कार में तोड़फोड़ की

Sat, 04 Oct 2025 11:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: साढ़ थाने से महज आधा किलोमीटर दूर स्थित एक निजी होटल में शुक्रवार आधी रात चार अज्ञात लोगों ने धावा बोल दिया। होटल संचालक के न मिलने पर हमलावरों ने दो हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई और कार में तोड़फोड़ कर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में साढ़ थाने से महज आधा किलोमीटर दूर स्थित एक निजी होटल में शुक्रवार की आधी रात अज्ञात चार लोगों ने धावा बोल दिया। होटल संचालक के न मिलने पर हमलावरों ने दो बार हवाई फायरिंग कर दहशत मचा दी। वहीं, भागने से पहले होटल के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ कर फरार हो गए। होटल संचालक सांस थामे छिपकर पूरी घटना देखता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कस्बा साढ़ निवासी पुष्पेंद्र यादव उर्फ सोनू शुक्रवार देर रात परिवार के साथ घर पर सो रहा थे। घर के बाहर मां पीताम्बरा रेस्टोरेंट भोजनालय के नाम से होटल संचालित है। पुष्पेंद्र ने बताया शुक्रवार आधी रात अज्ञात चार लोग आकर दरवाजा खोलने को आवाज दी। दरवाजा न खुलने पर गाली गलौज करते दो हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। यह घटनाक्रम साढ़ थाना और कस्बा पुलिस चौकी के बीच होता रहा, लेकिन स्थानीय पुलिस को भनक तक न लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें