फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: श्रीराम-भरत मिलाप देख भावुक हुए दर्शक, भव्य शोभायात्रा का हुआ स्वागत…लोगों ने बरसाए फूल

Sat, 04 Oct 2025 11:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज में शुक्रवार रात श्रीनगर पोनीरोड रामलीला स्थल पर श्रीराम और भरत मिलाप का मार्मिक मंचन हुआ, जिसके बाद नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
शोभायात्रा पर बरसे फूल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में श्रीनगर पोनीरोड रामलीला स्थल पर शुक्रवार की रात श्रीराम व भरत मिलाप की लीला क मंचन किया गया। श्रीराम व भरत के गले मिलते ही दर्शकों की आंखें नम हो गईं। इस दौरान नगर में शोभायात्रा भी निकाली गई, शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। गोपीनाथ चंद्रावती मैदान में भरत मिलाप और श्रीराम राज्याभिषेक का आयोजन किया गया। समिति संरक्षक वीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि इस बार बारिश के कारण शोभायात्रा नहीं निकाली गई। हालांकि रीति के अनुसार लीला स्थल पर भरत मिलाप कर शोभायात्रा को वहीं घुमाया गया।

विज्ञापन

ऋषि आश्रम में भी इसी तरह से भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रीनगर पोनीरोड में श्री सार्वजनिक शुक्लागंज रामलीला समिति के तत्वाधान में भरत मिलाप और श्री राम राज्यभिषेक की लीला का मंचन कराते हुए शोभायात्रा निकाली गईं। समिति के प्रवक्ता सुरेश चंद्र शुक्ला ने बताया की रामलीला स्थल से शोभायात्रा पोनीरोड होकर राजधानी मार्ग पोनी तिराहे से सब्जी मंडी होकर कंचन नगर मोड़ तक पहुंची, वहां से मुड़कर वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। इस दौरान जगह-जगह शोभायात्रा में रहे श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत और हनुमान जी की आरती उतारते हुए लोगों ने उनकी पूजा अर्चना कर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें