बीएड फर्स्ट ईयर 2015-16 के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। बीएड के नवीन पाठ्यक्रमों के अनिवार्य प्रश्नपत्रों (पहले, दूसरे, तीसरे, छठवें, सातवें और आठवें) की परीक्षा अब 10, 11, 12, 15, 16 और 17 नवंबर को होगी। पहली पाली (सुबह 8 बजे से 11 बजे तक) की जगह परीक्षा दूसरी पाली (अपराह्न 1 बजे से सायं 4 बजे तक) में कराई जाएगी। परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर यादव ने बताया कि एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए कुछ केंद्र बदले गए हैं। इसका ब्योरा वेबसाइट kanpuruniversity.org पर उपलब्ध है। परीक्षाएं 5 नवंबर से होनी हैं। बीएड और एमएड के परीक्षा केंद्र नहीं बदले गए हैं।