नंदी संकल्प सेना के द्वारा आतिशबाजी की गई और जमकर मिठाई बांटी गई
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के भोपाल में आठ आतंकियों के मारे जाने पर फर्रुखाबाद की नंदी संकल्प सेना ने जोरदार जश्न मनाया। इस मौके पर त्रिपौलिया चौक पर सेना के पदाधिकारियों द्वारा आतिशबाजी की गई और जमकर मिठाई बांटी गई। इस दौरान युवाओं का कहना था कि भोपाल में जो कुछ भी हुआ है बिल्कुल सही हुआ है। एनकाउंटर के खिलाफ जो भी आवाज उठा रहे हैं वे सभी आतंकवादियों की श्रेणी में आते हैं। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी सौरभ शुक्ला, नंदी छात्र परिषद के युवा नेता अमन, विक्रांत शर्मा, गोलू, लल्ला, सोनू, अभिषेक आदि मौजूद रहे।