परिजनों से घटना से जानकारी करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
कानपुर के घाटमपुर में सजेती थाना क्षेत्र के कुआं खेड़ा गांव के पास रविवार की सुबह अज्ञात वाहन वृद्ध की मोपेड में टक्कर मार दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्राम कुआं खेड़ा निवासी रामकिशोर (65) कबाड़ का काम करते थे। वह अपनी मोपेड से गांवों में जाकर कबाड़ खरीदते थे। सुबह वह अपनी मोपेड में पेट्रोल डलवाने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वह कुआं खेड़ा गांव के पास कैथा चौराहे पर पहुंचे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।