फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बड़े चौराहा पर बनेगा भूमिगत मेट्रो स्टेशन, दो सालों के लिए डायवर्जन लागू, सुबह से लेकर रात तक रहता है जाम

Sun, 19 Sep 2021 09:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर: बड़ा चौराहा पर ट्रैफिक डायवर्जन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मौसम में सुधार आते ही एक बार फिर से बड़े चौराहा पर डायवर्ट किए गए यातायात की चाल बिगड़ गई। बता दें कि बड़े चौराहा पर भूमिगत मेट्रो स्टेशन निर्माण केलिए बीते गुरुवार से दो सालों केलिए डायवर्जन लागू किया गया है।
विज्ञापन


इसके तहत बड़े चौराहे से फूलबाग की ओर जाने वाले वाहनों को चेतना चौराहे से वाया मेघदूत तिराहे होते हुए फूलबाग भेजा जा रहा है। वहीं, फूलबाग से बड़ा चौराहे की ओर आने वाले वाहनों को मॉल के सामने से गुजारा जा रहा है। शनिवार को मौसम में सुधार होते ही वाहनों का लोड बढ़ने से जाम लगा रहा।

चौराहे से यू-टर्न भी बना मुसीबत
परेड चौराहे से चर्च रोड होते हुए बड़ा चौराहा पहुंचने वाले भारी और सवारी वाहनों के यहां से यू-टर्न लेकर चेतना चौराहा वाया मेघदूत होते हुए फूलबाग की ओर पहुंचना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, परेड से बड़ा चौराहा पोस्ट ऑफिस कार्यालय केपास निकलने वाले भारी और सवारी वाहन फूलबाग की ओर जाने के लिए यहां से यू-टर्न लेकर चेतना चौराहे की ओर जाते हैं। यहां मार्ग संकरा होने के कारण अक्सर जाम लगता है। वहीं, आयकर भवन और चेतना चौराहे केपास फूटपाथ पर की जा रही खुदाई भी सुलभ यातायात में बाधा बन रहा है।

चौराहों पर सवारी वाहनों की अराजकता बरकरार
मौसम बदलते ही सवारी वाहनों में सिटी बसों, ई-रिक्शा चालकों की अराजकता फिर से शुरू हो गई। सवारियों को चौराहे पर ही उतारने और चढ़ाने के फेर में जाम का कारण बन रहे हैं। सवारी वाहन किराये पर लेकर चलाने वाले चालकों को चालान का भी डर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें